फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानों से मिली है आजादी, सहेजनी होगी : स्वामी हरिओम दास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वात्सल्य वाटिका में लाला लाजपत राय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते स्टाफ सदस्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वात्सल्य वाटिका में लाला लाजपत राय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें नगर से कई नगरी उपस्थित रहे। वाटिका से शिक्षक-शिक्षिकाओं सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की व स्वामी हरिओम दास की ओर से आजादी के संघर्ष व उसे समय के क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आजादी यूं ही नहीं मिली है, हजारों हजार युवाओं के त्याग और बलिदान पर यह आजादी का भवन खड़ा हुआ है।
विज्ञापन

स्वामी ने बताया कि आज हम परिवर्तन के मोड़ पर खड़े हैं। उन वीरों के बलिदान को याद रखकर हमें भी अपना-अपना दायित्व निभाना है और देश के विकसित व सुरक्षित देश के सपने को हमें पूरा करना है जिसमें हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने बताया कि अपने दायित्वों को देश के प्रति कैसे निभाना है। उन्होंने कहा कि लालजी गरम दल के नेता थे, लाल बाल पाल के नाम से उस दल को जाना जाता था। उन्होंने अनेक सामाजिक कृतियों को खत्म करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए और कई बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया। लाल जी शिक्षा व समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रबलता से समर्थन करते थे। उनके ओर से जातिगत भेदभाव को खत्म करने महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को भी उन्होंने प्राथमिकता दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश मित्तल ओमप्रकाश गेरा संत राजेंद्र व शिक्षिका बहने सोनिया अग्रवाल विजयलक्ष्मी पूनम सलूजा परविंदर कौर तिशु व कुमारी टिना व अन्य उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। वात्सल्य वाटिका में लाला लाजपत राय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते स्टाफ सदस्य। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें