फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तस्करों से 15 पशुओं को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। वध के लिए यूपी ले जाए जा रहे 15 पशुओं को पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। आरोपियों ने मुंह और पैर बांधकर ठूंस-ठूंसकर दो अलग-अलग गाड़ियों में भरा हुआ था। पुलिस ने दो भाइयों समेत चार आरोपी इमरान, शारिक, मुकर्रम व शानू निवासी लखनौती जिला सहारनपुर यूपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना लाडवा प्रबंधक प्रेमचंद ने बताया कि उनकी पुलिस टीम हिनौरी चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि पिपली की तरफ से दो अलग गाड़ियों में पशुओं को क्रूरता से बांधकर यूपी ले जाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने रादौर रोड पर अस्पताल के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पिपली की तरफ से आई दो गाड़ियों को रुकने का इशारा किया। जांच करने पर पिकअप में दो कटड़े, चार भैंस तथा दूसरी गाड़ी से पांच कटड़े, चार भैंस एक दूसरे के ऊपर बांधकर लदे हुए थे। पुलिस ने तस्करों के चंगुल से उनको छुड़ाया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें