फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निशुल्क एक दिवसीय अग्रोहा धाम यात्रा का आयोजन 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाज के लोगों के लिए अग्रकुल नरेश महाराजा अग्रसेन की कर्मस्थली अग्रवालों की एक मात्र शक्तिपीठ अग्रोहा धाम दर्शन हेतु एक दिवसीय निशुल्क अग्रोहा धाम यात्रा का 10 नवंबर को आयोजन किया गया है। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र से अग्रोहा धाम यात्रा 10 नवंबर को सुबह छह बजे से अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र से रवाना होगी। अग्रोहा धाम दर्शन में श्री अग्रसेन मंदिर, कुलदेवी श्री महालक्ष्मी मंदिर, सती मंदिर, वैष्णो देवी गुफा, हनुमान जी के विराट स्वरूप इत्यादि दर्शनीय स्थल शामिल है। सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यात्रा को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में एक बैठक भी की गई। यात्रा को लेकर समाज के लोग बहुत उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें