फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशाक और बाखली गांव के लोगों को बांटी नि:शुल्क दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल की फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही मेडिकल वैन मंगलवार को गांव ईशाक और बाखली में पहुंची। डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने 75 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाई दी, जिसमे आठ लोगों के मुफ्त टेस्ट किए गए। सरपंच बलविंद्र ईशाक ने कहा कि सांसद की इस पहल का सबसे अधिक लाभ महिलाओं और बुजुर्गों को मिल रहा है, जो बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काट सकते। मुफ्त दवाई देने के साथ-साथ टीम लैब टेस्ट करके लोगों को समय रहते बीमारी से जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती हैं, इसके साथ-साथ टीम में शामिल महिला स्टाफ गर्भवती महिलाओं एवं युवतियों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनके शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन आदि की मात्रा को चेक करता है। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मेडिकल कैंप के साथ नवीन संकल्प शिविर भी लगाया गया, जिसमें यशस्वी योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं के लाभार्थियों तक सेवा पहुंचाई गई। इस मौके पर आशीष, बलजीत सिंह, सत्यवान, पाला राम, जसबीर सिंह, प्रभुदयाल, सिकंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें