फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाला जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के बदले मोटी कमाई का लालच देकर 4.36 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में जम्मू कश्मीर के पंजगांव के रहने वाले मिजामील अहमद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक ने आठ सितंबर 2024 को निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले सेक्टर-तीन निवासी बिपिन कुमार से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। युवक ने आसान तरीके से रुपये कमाने का लालच देकर पीड़ित को टेलीग्राम लिंक के जरिए टास्क पूरे करने को कहा। पहले राउंड में बिपिन को 970 रुपये का भुगतान मिला, जिससे उनका भरोसा बढ़ा। इसके बाद आरोपी ने अधिक निवेश पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। बिपिन ने 10 हजार रुपये निवेश किए, जिसके बदले उनके खाते में 15 हजार रुपये दर्शाए गए। इस तरह धीरे-धीरे पीड़ित को झांसे में लेते हुए आरोपी ने उनसे 4.36 लाख रुपये जमा करवाए।
खाते में 6.87 लाख रुपये दिखाए गए लेकिन जब बिपिन ने रुपये निकालने की कोशिश की, तो उनसे टैक्स के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी गई। तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई नरेश ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन टास्क या निवेश के लुभावने ऑफर्स पर भरोसा करने से पहले सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें