फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने की आड़ की लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। एक युवक को पढ़ाई के आधार पर ऑस्ट्रेलिया भेजने की आड़ में 22 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। आईजी अंबाला रेंज को दी शिकायत में मनजीत कौर वासी छोटा स्याना ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा बलविंद्र पढ़ाई के आधार पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। उनकी मुलाकात धर्मबीर व अन्य आरोपियों से हुई। उन्होंने उनसे उक्त रकम ले ली, जिसके साथ दस्तावेज भी लिए।
विज्ञापन

आरोपी उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेज सके तो रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया। शिकायत एसपी कार्यालय में दी, जहां डिटेक्टिव स्टाफ में मामला पहुंचा तो आरोपियों ने चेक के जरिए रकम लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन ये चेक भी बाउंस हो गए। अब आरोपी दी गई रकम लौटाने से इनकार कर रहे हैं तो धमकी भी दी जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें