इस्माईलाबाद। शादी समारोह में एक महिला का बैग चौरी कर लिया गया। गुरनाम सिंह वासी जुरासी खुर्द ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनकी पौत्री की शादी 23 फरवरी को एक पैलेस में थी। जहां उसके साथ पत्नी सुरजीत कौर व पौत्र वधु भी गई हुई थी। इसी दौरान पौत्रवधु का बैग चुरा लिया गया, जिसमें तीन हजार की नकदी, सोने की चेन, लॉकेट व अन्य सामान था। प्रयास के बावजूद भी बैग का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद