फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कंपनी में निवेश करने पर 25 माह में रकम दोगुना करने का झांसा देकर दो भाइयों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में शास्त्री कॉलोनी वासी जतिन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी जेपी कॉलोनी वासी विक्रमजीत सिंह से पहचान थी। वह उनकी हलवाई की दुकान पर आते-जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बिटफिक्स कंपनी चला रहे हैं और कंपनी लोगों को अच्छा मुनाफा दे रही है।
निवेश करने पर 25 माह में रकम दोगुना मिलेगी और जो ज्यादा निवेश करेगा उसे इनाम के तौर पर महंगी गाड़ी, बुलेट बाइक व सोने की चेन आदि भी मिलेंगी। वे उसे कंपनी कार्यालय में ले गए जहां उनकी मुलाकात गुरबार सिंह एमडी, राजेश ठाकुर व विक्रमजीत सिंह चीमा से करवाई और तब भी उपरोक्त सभी आरोपियों ने कहा कि जितना भी पैसा इस कंपनी में लगाओगे उसकी जिम्मेवारी हमारी होगी ।
विज्ञापन

वह उनके झांसे में आ गया और विक्रमजीत सिंह को 37,500 रुपये नकद दे दिए। इसके बाद आरोपी हर माह पांच प्रतिशत उसे देने लगे। फिर उनके कहने पर 75 हजार रुपये और नकद दे दिए। फिर कहा कि कंपनी में और ज्यादा पैसा लगाओ, नहीं तो आप कंपनी से ज्यादा लाभ उठाने से वंचित रह जाओगे ।
विदेश का टूर, बुलेट मोटरसाइकिल, सोने की चेन जैसे लाभ कंपनी की तरफ से आपको मिलेंगे। आरोपियों ने वाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को पांच लाख 25 हजार रुपये दिए। इसके बाद दिसंबर 2023 में ही मेरा हवाला देते हुए भाई घनश्याम को भी बहका लिया और उसने भी एक लाख 12 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद फिर आरोपी लालच देते रहे और भाई घनश्याम ने तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद फिर दो लाख 62 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें