फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जर्मनी भेजने के नाम पर सात लाख 60 हजार की धोखाधड़ी

Tue, 18 Mar 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंबाला छावनी के एक व्यक्ति ने चार लोगों पर जर्मनी भेजने के नाम पर सात लाख 60 हजार की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के बाजीगर कॉलोनी निवासी कैलाश चंद ने अंबाला पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात गांव जोगना खेड़ा, कुरुक्षेत्र के रहने वाले रवि, अशोक कुमार, अमरजीत व रीटा के साथ हुई। आरोपियों ने उसे बताया कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं और उन्होंने सरकार से लाइसेंस लेकर कुरुक्षेत्र में कार्यालय खोला हुआ है। उसने उनके सामने जर्मन जाने की इच्छा जताई तो आरोपियों की उसके घर पर ही अप्रैल 2024 में पहली बैठक हुई और उस दौरान 13 लाख रुपये में बात तय हुई।
इसके बाद आरोपियों के कहे अनुसार सात लाख 60 हजार की रकम अलग-अलग समय पर दी गई। आरोपियों ने कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए तो 10 दिन में वीजा दिला देने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी न मोबाइल पर संपर्क करते और न ही कुरुक्षेत्र में उनके कार्यालय पर कोई मिलता है। ऐसे में उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी की आशंका हुई। इसके बाद आरोपियों ने दी रकम लौटाने से भी स्पष्ट इंकार कर दिया तो धमकी भी दी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें