फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका भेजने का झांसा देकर 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। अमेरिका भेजने के नाम पर 1.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने एडवांस के तौर पर सवा लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

टबरा गांव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी स्टडी वीजा पर विदेश जाना चाहती थी। इसके लिए अनमोल शर्मा ने उसकी बेटी को यूएसए व यूके में स्टडी वीजा पर भेजने का आश्वासन दिया। इस एवज में आरोपी ने उससे कुल खर्च 21 लाख रुपये मांगे थे। सारी रकम बाद में लेना तय हुआ था, लेकिन कुछ महीने बाद ही आरोपी उससे कई तरह के खर्च बताकर एक लाख 25 हजार रुपये ले गया। इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनमोल शर्मा समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें