फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत माह न्यू लक्ष्मण कॉलोनी में चोरी की वारदात के आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। मामले की जांच सीआईए-दो को सौंपी गई है। न्यू लक्ष्मण कालोनी निवासी राजेश टुटेजा ने शिकायत में बताया था कि वे 24 जुलाई को शहर से बाहर गए हुए थे, पीछे से उनके घर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर उनके घर से करीब 15 तोले सोने के जेवर व दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है, मगर अभी तक वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द गिरफ्तार का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें