फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 46 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर चार रिश्तेदारों से 46 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें कंबोडिया ले जाकर छोड़ दिया। पुलिस ने एक ही परिवार के चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता-पुत्र विदेश फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुंदड़ी गांव वासी ईशम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि आरोपी सतीश के साथ उसकी मुलाकात गुरुकुल के समीप हुई थी। जहां उसने बताया कि उनके परिवार से कोई विदेश जाने का इच्छुक है तो वह उसे भेज सकता है। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे साहिल जूड, रिश्तेदार अभिषेक वासी गांव बरसाना, राजेश कुमार वासी गांव कौल व मोहित वासी गांव गंगटहेड़ी को अमेरिका भेजने के लिए बात कराई। आरोपी ने बताया कि वह चारों को अमेरिका भेज देगा, इसके लिए 60 लाख रुपये देने होंगे।
14 जनवरी 2022 को चारों युवकों के दास्तावेज वह आरोपी के घर देने पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी व बेटा मिला। उन्होंने आरोपी सतीश से उसकी बात कराई तो सभी दस्तावेज उसे सौंप दिए। इसके बाद आरोपी के खाते में नौ लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद 11 अप्रैल 2022 को आरोपी ने अपने सहयोगी गुरदीप वासी पंजाब को इन चारों के साथ भेजा और कहा कि यही उन्हें अमेरिका पहुंचाएगा। आरोपी उन्हें तीसरे दिन ही कंबोडिया लेकर गया, जहां उनसे रुपयों की मांग करने लगा। इसके बाद आरोपी की पत्नी व बेटे को उसने 14 अप्रैल को 21 लाख रुपये और 23 अप्रैल को 16 लाख रुपये दिए। रुपये लेने के बाद गुरदीप उन चारों के पास से फरार हो गया। किसी तरह वे आठ मई को कोलकाता पहुंच पाए और अपने घर लौटे।
विज्ञापन

आरोपियों से रुपये वापस देेने को कहा तो उन्होंने तीन-तीन लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बैंक में लगाए तो कैश नहीं हो पाए। इसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी व उसका एक बेेटा विदेश फरार हो गए हैं। घर पर उसकी पत्नी व दूसरे बेटे से रुपये मांगे तो धमकी देने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पूंडरी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाए कि इस मामले में उसने एक शिकायत 21 सितंबर 2022 को पूंडरी थाने में दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में उसे पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र को शिकायत देनी पड़ी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें