फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की अंकतालिका में हेराफेरी कर बढ़ाए नंबर और कर दिया क्लर्क पद के लिए आवेदन, जांच में पकड़ा गया आवेदक

विज्ञापन
fraud - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में क्लर्क के 198 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे एक आवेदक के दस्तावेज देख विश्वविद्यालय के अधिकारी दंग रह गए। दस्तावेजों की बारीकी से जांच के दौरान जब अधिकारियों का ध्यान आवेदक के मूल प्रमाण-पत्रों पर गया तो उन्हें समझ आया कि उक्त अभ्यर्थी द्वारा 12वीं कक्षा की अंक तालिका (डीएमसी) में डिजिटल तरीके से हेराफेरी कर अंक बढ़ाए गए हैं। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपी अभ्यर्थी को काबू कर तुरंत पुलिस के हवाले का दिया। इसके साथ ही इस संदर्भ में थर्ड गेट चौकी पुलिस को लिखित में शिकायत सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस ने रविवार देर शाम तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही क्लर्क भर्ती प्रक्रिया के तहत कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी आवेदक रविवार सुबह आठ बजे के सत्र में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में पहुंचा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान केयू अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जब उसके दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच की तो यह तथ्य सामने आया कि उक्त अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा की अंक तालिका (डीएमसी) में तीन विषयों में अंक बढ़ाए हुए हैं। अभ्यर्थी ने हिंदी विषय में 57 के स्थान पर 77, अंग्रेजी में 44 के स्थान पर 60 और गणित में 37 के स्थान पर 57 अंक किए हुए है। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभ्यर्थी ने क्लर्क पद के लिए ऑनलाइन आवेदन के दौरान 12वीं कक्षा की डीएमसी में डिजिटल तरीके से अंकों में वृद्धि कर फार्म को अपलोड किया था। इस संदर्भ में संदेह होने पर जब अधिकारियों ने अभ्यर्थी की 12वीं कक्षा के मूल प्रमाण-पत्र की जांच की तो यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। इसी बीच अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए आरोपी को काबू कर लिया और तत्काल इसकी सूचना थर्ड गेट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में क्लर्क के 198 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन रविवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए करीब 1500 अभ्यर्थी पहुंचे। इस दौरान विवि प्रशासन द्वारा 12 कमेटी गठित की, जिन्होंने सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों को सत्यापित किया।
पुलिस मामले की कर रही गहनता से जांच: चौकी प्रभारी
थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आवेदन के दौरान अभ्यर्थी ने दूसरी डीएमसी अपलोड की थी और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में जांच के दौरान डीएमसी में अंकों में गड़बड़ी मिली है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा सौंपी गई शिकायत के आधार पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। बताया कि ग्रुप-डी की परीक्षा क्वालिफाई करने के कुरुक्षेत्र सिंचाई विभाग में सेवाएं दे रहा था। पुलिस इस संदर्भ में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें