फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कनाडा न भेजकर थाईलैंड में बंधक बनाकर ठगे 27 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। युवक को कनाड़ा भेजने की जगह थाईलैंड में बंधक बनाकर 27 लाख से अधिक की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहरवासी अमनप्रीत सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसके पिता सुखचैन सिंह अमेरिका में रहते हैं तथा वह भी विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पिहोवा के विजय कुमार से हुई। विजय कुमार ने उसे कनाडा भेजने की बात कही और अपने अन्य साथी संदीप कुमार निवासी जैनपुर (शाहाबाद), राजेश कुमार निवासी गांव अलीपुरा (लाडवा) व गौरव निवासी लाडवा से मिलवाया। उन लोगों ने उसे बताया कि वह लोग उसे शीघ्र ही कनाडा भेज देंगे। जिसका खर्च करीब 27 लाख रुपये होगा। बात तय होने के बाद 2 जून 2019 को वह सभी लोग उसके घर आए और उससे उसका पासपोर्ट, स्कूल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात व कुछ कागज पर उसके साइन लेकर चले गए थे। तब 23 जून को विजय ने उसे बताया कि उसका वीजा वाया थाईलैंड कनाडा लग गया है और 26 जून को उसकी फ्लाइट है। शिकायतकर्ता अनुसार 25 जून की रात उक्त लोग उसे अपने साथ घर से दिल्ली ले गए थे। जहां से उन लोगों ने उसे वाराणसी की फ्लाइट में बैठाकर कहा कि वाराणसी से उसे थाईलैंड जाना है तथा वहां से उसे कनाडा भेज देंगे। जिसके अगले ही रोज वह थाईलैंड पहुंच गया। जहां पहले से मौजूद उनके साथी उसे एयरपोर्ट से एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने उससे 27 लाख 13 हजार रुपये की ठगी कर ली। परिजनों ने पंचायत बुलाई तो आरोपियों ने 19 जुलाई तक उनकी पूरी रकम 27 लाख 13 हजार रुपये वापिस करने का इकारारनामा लिखकर दिया। लेकिन तय समयानुसार उक्त लोग उनकी रकम देने से मना करने लगे और जान से मारने की धमकियां देने लगे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने विजय कुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार व गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें