फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी में कर्मचारियों से चौथे दौर की वार्ता जल्द आ सकता है फैसला

Tue, 07 Jul 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में गैरशिक्षक कर्मचारियों का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस बीच कर्मचारियों और संस्थान प्रबंधन के बीच चौथे दौर की वार्ता हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई। कर्मचारियों का कहना है कि वार्ता सकारात्मक रही और एक-दो दिन में दो कर्मचारियों के मामले में फैसला आ सकता है। जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तक पहुंची है।
विज्ञापन

इसके बाद एनआईटी के कार्यकारी निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। बैठक में लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। एनआईटी गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान आरके मीणा ने बताया कि कार्यकारी निदेशक के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही है। यदि फैसला कर्मचारियों के पक्ष में आता है तो लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें