फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोबिन की हत्या करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पूर्व देवी मंदिर के पास युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक निवासी वशिष्ठ कॉलोनी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना लाडवा में 20 सितंबर को दर्ज शिकायत में सोना देवी निवासी लाडवा ने बताया था कि उसका बेटा रोबिन 23 खरींडवा गांव में अपने मामा के पास टाइप सीखता था। यहां एक युवती भी टाइप सीखने आती थी, जिसके साथ रोबिन की जान पहचान हो गई थी। इससे युवती के घरवाले रोबिन के साथ रंजिश रखने लगे थे। 19 सितंबर रोबिन को किसी ने काॅल करके देवी मंदिर लाडवा में बुलाया था। उसका बेटा बाइक पर देवी मंदिर गया तो वहां पर तीन युवक और एक महिला ने रोबिन पर सुए व पेचकस से हमलाकर जख्मी कर दिया था। उसके बाद आरोपी उसके बेटे को बाइक पर अपहरण करके अपने साथ डेरा लाडवा की तरफ ले गए थे। वहां उसे बुरी तरह से जख्मी कर दोबारा देवी मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए थे। उपचार के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए सूरज उर्फ कृष्ण उसकी पत्नी व अमजद खान निवासी डेरा लाडवा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपियों से दो मोबाइल बरामद किए थे। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार जेल भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए सीआईए ने चौथे आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें