फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इग्नू में चार वर्षीय स्नातक (एफवाईयूपी) कार्यक्रम हुआ लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इग्नू द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) को लांच कर दिया गया है। पहले फेज में नए वर्ष में 19 प्रोग्राम को लांच किया गया है यूनिवर्सिटी के ऐकडेमिक काउंसिल से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इग्नू मुख्यालय की और से प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिवीजन के द्वारा नए वर्ष में इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। स्नातक के आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स संकायों समेत कुल 19 स्नातक कार्यक्रम में फिलहाल एफवाईयूपी फ्रेमवर्क को लागू करने की घोषणा की गई है। जनवरी के सत्र में इसके तहत नामांकन किया जाएगा यह कार्यक्रम ओडीएल मोड में एकदम नए करिकुलम के साथ प्रस्तुत किए गए हैं।
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्म पाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 19 कार्यक्रमों में से दो कार्यक्रम बैचलर ऑफ आर्ट और बैचलर ऑफ साइंस में मल्टीडिसीप्लिनरी प्रावधान दिया गया है। इनके अंतर्गत एक साथ कई विषयों का चयन किया जा सकता है। बाकी 17 कार्यक्रम मुख्य है, इनके अंतर्गत मूल विषयों की पढ़ाई होगी। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को मल्टीपल एंट्री व मल्टीपल एग्जिट की सुविधा इन कार्यक्रमों में दी जा रही है। विद्यार्थी चाहें तो तीन वर्ष के बाद डिग्री लेकर एग्जिट कर सकते हैं, एक वर्ष बाद सर्टिफिकेट लेकर एग्जिट कर सकते है या दो वर्ष बाद डिप्लोमा लेकर एग्जिट कर सकते हैं। जो विद्यार्थी चार वर्षीया अपना कार्यक्रम पूरा करेंगे उनको ऑनर्स की उपाधि दी जाएगी और वह एक वर्ष में ही अपनी पीजी पूरा कर सकेंगे इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें