फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चार सड़कों से बदली गांव कलसाना की तस्वीर, किया उद्घाटन

Sun, 22 Mar 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। गांव कलसाना में पंचायत समिति की ओर से लाखों रुपये की लागत से निर्मित चार नई सड़कों का भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि का ब्लॉक समिति सदस्य सुमित नरवाल और सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


सुभाष कलसाना ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंचायतों को सशक्त बनाया जा रहा है और गांवों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव की गली तक पक्की सड़क और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ब्लॉक समिति सदस्य सुमित नरवाल ने बताया कि गांव में अलग-अलग स्थानों पर चार सड़कों का निर्माण कराया गया है। इन सड़कों के निर्माण से गांव की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अन्य गलियों के निर्माण की मांग भी उठाई। इसके साथ ही गांव में जल निकासी की समस्या को प्रमुखता से रखा गया। इस पर सुभाष कलसाना ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, रिंकू बैरागी, एडवोकेट मनदीप रावा, सन्नी पंच, रामकुमार पंच, रतन लाल, दीपक अनेजा, राजबीर राणा, तिलक राणा, जसविंद्र सिंह, संजीव कुमार, गौरव और अरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें