फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चार फार्मासिस्ट अवकाश पर एक के भरोसे चली फार्मेसी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।जिला अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइनों में लगे मरीज। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकारी अस्पताल की फार्मेसी व्यवस्था शुक्रवार को पूरी तरह चरमराई नजर आई, जब चार फार्मासिस्ट अवकाश पर होने के कारण पूरे दिन दवा वितरण का जिम्मा केवल एक कर्मचारी के भरोसे रहा। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। दवा लेने के लिए लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। तीन फार्मासिस्ट पहले ही अवकाश पर चल रहे थे और एक फार्मासिस्ट का लाडवा तबादला हो गया।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट की कमी के कारण हो रही परेशानी : डॉ. साराह अग्रवाल

पीएमओ डॉ. साराह अग्रवाल ने बताया कि तीन फार्मासिस्ट अवकाश पर हैं। एक फार्मासिस्ट का लाडवा तबादला हो गया है। ऐसे में फार्मासिस्ट की कमी के कारण अव्यवस्था हो रही है। जल्द व्यवस्था बनाई जाएगी।
दवा काउंटर पर रही भीड़ : सीमा

शहर वासी सीमा देवी ने कहा कि नियमित जांच के लिए अस्पताल आई थी और डॉक्टर ने दवाइयां लिखी थीं लेकिन दवा लेने में काफी परेशानी हुई। एक ही काउंटर खुला होने के कारण बहुत भीड़ रही। करीब एक घंटे बाद उन्हें दवा मिली। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

पांच में खुला महज एक ही दवा काउंटर

अस्पताल में मौजूद पांच दवा काउंटरों में से महज एक ही काउंटर खुला था, जबकि बाकी चार बंद पड़े रहे। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक और बढ़ती गई। कई मरीजों को अपनी बारी आने तक थकान और परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में 1300 मरीज दवा लेने पहुंचे। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ी। कई बुजुर्ग मरीजों को लंबे समय तक खड़े रहना पड़ा, जबकि कुछ ने जमीन या बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया। वहीं गर्भवती महिलाएं भी भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच असहज नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें