फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय साइक्लिंग गेम्स में कुरुक्षेत्र की चार बेटियों ने पदक जीत चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित की जा रही 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की चार खिलाड़ियों ने साइक्लिंग गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले वासियों में खुशी की लहर है। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन फरवरी को किया गया था। प्रतियोगिता सात फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

साइक्लिंग कोच पंजाब सिंह और समाजसेवी एडवोकेट सुनील समाना ने बताया कि प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र सेक्टर-चार की हिमांशी सिंह, खिलाड़ी मीनाक्षी, पारूल और अंशु देवी ने अपने इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। बेटियों ने जिले का ही नहीं प्रदेश का नाम देश के बीच चमकाया है। उन्होंने बताया कि साइक्लिंग एसोसिएशन की ओर से उत्तराखंड रुद्रपुर में 38वीं राष्ट्रीय गेम्स साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तीन फरवरी को शुरू हुई थी और सात फरवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता की महिला टीम ने परसूवेट इवेंट में साइक्लिंग खिलाड़ी हिमांशी, मीनाक्षी, पारूल और अंशु देवी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा साइक्लिंग एसोसिएशन से नीरज तंवर, साई के चीफ कोच कुलदीप सिंह वडैच ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसी तरह मेहनत करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें