फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खर्च होगा चार करोड़ : नायब सिंह

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  सांसद नायब सिंह सैनी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगातार कार्य किया जा रहा है। इस मिशन के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के ग्रामीण आंचल में सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट लगाने के लिए चार करोड़ का बजट पारित किया है। इस बजट से सात ब्लॉकों में 98 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लगाने का कार्य विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से किया जा रहा है। जिले में गंदे पानी का सदुपयोग करने के लिए 30 ग्रे-वाटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट भी लगाए जाएंगे। उक्त जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मिशन को पूरा करने के लिए बाबैन में 15 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट लगाने का कार्य किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट के लिए सरकार की तरफ से 65 लाख 30 हजार रुपये की राशि का अनुमानित खर्च किया जाएगा जबकि इस्माईलाबाद में 16 प्रोजेक्ट के लिए 65 लाख 23 हजार, लाडवा ब्लॉक में 20 प्रोजेक्ट के लिए 83 लाख, पिहोवा ब्लॉक में सात प्रोजेक्ट के 33 लाख 74 हजार, पिपली ब्लॉक में दो प्रोजेक्ट के लिए सात लाख 90 हजार, शाहाबाद ब्लॉक में 19 प्रोजेक्ट के लिए 75 लाख और थानेसर ब्लॉक में भी 19 सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए 77 लाख रुपये की अनुमानित राशि खर्च होगी।






जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए जारी की 351 लाख की वित्तीय सहायता
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजना के अनुसार एक शौचालय के निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की वित्तीय राशि उपलब्ध करवाई गई। इस जिले में 31 दिसंबर 2023 तक 2925 शौचालयों का निर्माण किया गया और इन शौचालयों के निर्माण के लिए 351 लाख रुपये की वित्तीय राशि उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें