कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली निगम का जिला कार्यालय। संवाद
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मंगलवार को शिकायतों का निवारण करने के उद्देश्य से खुला दरबार लगाया गया। सेक्टर-आठ स्थित जिला कार्यालय विद्युत सदन में लगे इस दरबार में चार शिकायतें पहुंचीं। इसमें बिजली बिल अधिक आने फ्लक्चुएशन से जुड़ी शिकायत सामने आईं।
अधीक्षण अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि बिजली संबंधी समस्या को लेकर जिले में अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति अच्छी है। इसीलिए पहले के मुकाबले आजकल दरबार में ज्यादा लोगों का जमावड़ा नहीं लगता। ऑनलाइन या लिखित शिकायत प्राप्त होते ही उसके समाधान की प्रक्रिया व्यक्ति के दफ्तर तक पहुंचने से पहले ही शुरू कर दी जाती है। उपभोक्ताओं की मदद के लिए खुले दरबार में भी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से समस्या पर काम कर जल्द निपटारे के आदेश दिए जाते हैं। मंगलवार को दरबार में बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर शीघ्र जांच करते हुए चारों शिकायतों के निपटारे संबंधी आदेश दे दिए गए हैं। बहुत जल्द समाधान हो जाएगा।