फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के चार केस एक्टिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है, वहीं मौजूदा एक्टिव केसों में से किसी को डिस्चार्ज भी नहीं किया गया। चार एक्टिव केसों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होल आइसोलेट किया हुआ है, जहां उन पर नजर बनाए हुए हैं। जिले में अब तक 07 लाख 843 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं अब तक 26460 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों का रिकवरी रेट 98.50 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.69 है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि 12 से 14 वर्ष व 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीनेट करने का काम किया जा रहा है, इसके लिए विभाग द्वारा प्रतिदिन शेड्यूल बनाया जा रहा है। आज शुक्रवार को 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 52 जगह कोर्बिवेक्स और 15 से 18 वर्ष के बच्चों को भी 52 जगहों पर कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जाएगी। वहीं 57 स्थानों पर वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगेगी। उन्होंने कहा कि में एक स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें