फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीए और एसपी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। पीए और एसपी के नाम पर 16.50 लाख रुपये धोखाधड़ी करने के मामले मेें पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित ढ़ोंचक निवासी बिंजोल पानीपत, श्रेय मलिक निवासी न्यू हमीदा यमुनानगर, जनार्धन गर्ग निवासी शाहाबाद व अमन गुलिया निवासी बजीरपुर सोनीपत ने शिकायतकर्ता के बेटे को किसी मामले में पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने का झांसा देकर रुपये लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस में 14 जुलाई को दर्ज शिकायत में शाहाबाद निवासी महिला ने बताया था कि उसका बेटा गर्व का एक मुकदमे में नाम आया है। इसी दौरान 30 जून को श्रेय, अमित तथा अन्य दो युवक उसके घर आए थे। आरोपियों ने झांसा दिया कि गर्व उनके छोटे भाई जैसा है। उसके पिता की जान-पहचान काफी मंत्रियों के पीए साथ है। उसकी उनके साथ बात हो गई है वह उसके बेटे को जल्दी रिहा करवा देगा। इसके लिए उसने उससे एसपी और मंत्री के पीए को महंगे गिफ्ट देने के लिए 16 लाख रुपये मांगे थे। इसके बाद वह एक जुलाई को पीए और एसपी के नाम पर उससे आठ लाख रुपये और छह जुलाई को शाहाबाद थाना के नाम पर आठ लाख रुपये लेकर गए थे। उसी दिन शाम को आरोपी एसएचओ के नाम पर 50 हजार और ले गए थे साथ ही आश्वासन दिया कि दो दिन में उनका काम हो जाएगा। दो दिन बीत जाने के बाद उसने पूछा तो आरोपियों ने वकील की फीस के नाम पर 40 हजार और मांगे थे। महिला ने थाना आकर बात की तो उसे पता चला कि उसके साथ 16.50 लाख की धोखाधड़ी हो गई है। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अमित ढ़ोंचक, श्रेय मलिक, जनार्धन गर्ग व अमन गुलिया को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से चारों आरोपी एक दिन के रिमांड पर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें