फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह जेब से पर्स चुराने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल निवासी मोड़ मंडी कलां जिला भटिंडा, सतीश कुमार निवासी काजीवाड़ा अंबाला, रमन व संजीव उर्फ लाल निवासी पिहोवा के कब्जे से चोरीशुदा साढ़े 14 हजार रुपये बरामद हुए। थाना शहर पिहोवा में 17 अगस्त को दर्ज शिकायत में मनीष मेहता निवासी माॅडल टाउन पिहोवा ने बताया था कि 16 अगस्त को वह कांग्रेस की रैली में शामिल था। रैली में काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी ने जेब से उसका पर्स चोरी कर लिया था। उसके पर्स में करीब 25 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी राहुल, सतीश, रमन और संजीव को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें