फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आपराधिक षडयंत्र मामले में शामिल दो महिलाओं सहित चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। भाजपा नेता एवं कारोबारी अंकुश गोयल के घर पर गोलियां चलाने के मामले को लेकर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिलाएं सढौरा जिला यमुनानगर व लाडवा की रहने वाली है जबकि दूसरे आरोपी अंकित वासी बकाली तथा बलजीत वासी लाडवा शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के मुताबिक नौ जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि लाडवा में अपराधिक किस्म के युवकों द्वारा दहशत फ़ैलाने की नीयत से गोलियां चलाई गई हैं । सूचना पर पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका पर पहुंचकर जांच की थी। अंकुश गोयल के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को सौंपी थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को अपराधिक षड़यंत्र के तहत गिरफ्त में ले लिया है। उधर जिला पुलिस द्वारा रात्रि डोमिनेशन के तहत नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ-साथ सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज, पीसीआर व राइडर द्वारा रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें