फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो घर से तीन लाख रुपये नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो अलग-अलग घरों से चोर जेवर और तीन लाख रुपये से ज्यादा की नकदी चुराकर फरार हो गए। वारदात के वक्त दोनों परिवार घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कैलाश शर्मा निवासी न्यू लक्ष्मण कॉलोनी ने बताया कि वह अपने पति के साथ चंडीगढ़ अस्पताल में गई थी। चंडीगढ़ से लौटी तो उसके घर और अंदर रखी अलमारी, संदूक व पेटी के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला तो चोर घर से 15 हजार रुपये की नकदी, चांदी के बच्चों के कड़े, चार चेन, सोने की दो अंगूठी और बालियां चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, महेंद्र सिंह निवासी कराह साहिब ने बताया कि वह अपने घर का ताला लगाकर पिहोवा किसी काम से आए थे। दोपहर एक बजे वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से करीब तीन लाख रुपये नकदी और कुछ जेवर चोरी हो गए। चहारदीवारी फांदकर घर के अंदर घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज में घर के आसपास बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर अज्ञात लोग घूमते दिख रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें