फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर ट्रैक्टर चालक से हुई लूटपाट मामले में पुलिस ने बरामद की रकम व असलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर ट्रैक्टर चालक से हुई लूटपाट मामले में सीआईए टू की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चालक से लूटे गए 10 लाख रुपये, फोन, वारदात में इस्तेमाल असला देेसी कट्टा और कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि 24 अगस्त को राजकिशोर वासी भैंसवाल (पानीपत) से 10 लाख की और मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को अनाज मंडी पिंडारसी से गिरफ्तार करके दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई पूरी रकम 10 लाख रुपये, मोबाइल फोन, एक देशी कट्टा, एक कारतूस, वारदात में इस्तेमाल फोन को बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने ड्राइवर का मोबाइल नहर की पटड़ी से, ढाई लाख रुपये और उसका मोबाइल फोन प्रवीण के घर से, ढाई लाख रुपये व फोन जगविंद्र के घर से, ढाई लाख रुपये अश्वनी के घर तथा ढाई लाख रुपये और देेसी कट्टा और एक कारतूस देवेंद्र के घर से बरामद किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जमानत पर आए थे देवेंद्र और अश्वनी
मालूम हो आरोपी देवेंद्र उर्फ बिल्लू और अश्वनी उर्फ सोनू उर्फ मंगू का आपराधिक रिकार्ड है। बिल्लू पर सात मामले हत्या, हत्या का प्रयास, जेल के अंदर लड़ाई-झगड़ा, जान से मारने की धमकी देना, एक्सीडेंट और असला अधिनियम के तहत विभिन्न पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। इसी प्रकार अश्वनी पर पांच मामले हत्या, हत्या का प्रयास, जेल के अंदर लड़ाई-झगड़ा, जान से मारने की धमकी देने के मामले दर्ज है। दोनों आरोपी थाना सदर थानेसर के हत्या के एक मामले में 20 साल की सजा हो चुकी हैं, जो उच्च न्यायालय से जमानत पर आये हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें