फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे पर 12 घंटे में चार हादसे, दो की माैत

विज्ञापन
शाहाबाद। ट्रक में घुसी कार को हेड्रा से बाहर निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। थाना क्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार को महज 12 घंटे के अंदर चार भीषण सड़क हादसे हुए हैं जिनमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों में मृतकों के शव इतनी बुरी तरह वाहनों में फंसे थे कि उन्हें निकालने के लिए कटर और हाइड्रोलिक हेड्रा से ट्रक केबिन व कार को काटना पड़ा।
विज्ञापन

हादसे में मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के तलहैटा गांव के रहने वाले आकाश व बिजली निगम में कार्यरत अंबाला जिले के दुखेड़ी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजने के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पहला हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे शाहाबाद थाने के ठीक सामने हुआ। पंक्चर होने से एक ट्रक बिना किसी चेतावनी संकेत के हाईवे पर खड़ा था। पीछे से आ रहे कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रक का कैबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन

चालक को 20 मिनट की कड़ी मश्क्कत के बाद निकाल लिया गया लेकिन सहायक 28 वर्षीय आकाश इतनी बुरी तरह फंस गया कि उसे निकालने के लिए कटर से कैबिन को काटना पड़ा। इसके बाद ही आकाश का शव बाहर निकाला जा सका जिसमें करीब एक घंटे का समय लग गया। दूसरा हादसा रविवार सुबह छह बजे धंतौड़ी गांव के पास हुआ। सड़क पर ट्रक बिना इंडिकेटर-रिफ्लेक्टर के खड़ा था। करनाल से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार में सवार बिजली निगम कर्मचारी 28 वर्षीय जितेंद्र चालक सीट पर ही फंस गए। हेड्रा से कार काटकर जब उन्हें निकाला गया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी।
तीसरा हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे पर ही रणजीत नगर काॅलोनी के सामने हुआ। जहां पिपली से शाहाबाद की तरफ आ रहा टैंपो टायर फटने से असंतुलित होकर दिल्ली की तरफ से आ रही कार में जा टकराया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। कार चालक भव्य ने बताया कि वह शामली से जिरकपुर जा रहे थे। गाड़ी में सवार अमित व सुरेंद्र को चोटें आईं जिन्हें उपचार के लिए शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।
चौथे हादसा शनिवार रात 11 बजे मीरी-पीरी अस्पताल के पास हुआ, जहां एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें