फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेक्टर-तीन में नए सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-तीन वार्ड-13 में शनिवार को विकास कार्य की शुरुआत हुई। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केंद्र का निर्माण केवल एक भवन खड़ा करना नहीं है बल्कि यह समाज को जोड़ने और सामूहिक विकास की दिशा में मजबूत कदम है।
विज्ञापन

सुभाष सुधा ने कहा कि इस सामुदायिक केंद्र के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यहां सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परियोजना को तय समय में पूरा किया जाएगा, ताकि लोग जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें।
यह केंद्र भविष्य में सेवा, संवाद और संस्कारों का जीवंत केंद्र बनेगा। यहां समाज के सभी वर्ग एक मंच पर आएंगे, युवा प्रतिभा को निखारेंगे और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद दुष्यंत बक्शी, वार्ड-15 के पार्षद मोहन लाल अरोड़ा, सुरेश सैनी, बिट्टू मित्तल, स्वर्ण सिंह सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें