Found of the Dead Body Fall in
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। सिरसला रोड स्थित खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे एक किसान ने सरस्वती के साथ बने गंदे पानी के नाले में अज्ञात युवक का शव तैरता दिखाई दिया। इसकी भनक लगते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किसान ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शव इतना सड़ीगली हालत में है कि उसे पहचान पाना भी मुश्किल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
किसान राजकुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर को जब वह अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर था, तो उसकी दृष्टि सरस्वती नाले में तैर रहे एक अज्ञात युवक के शव पर पड़ी, तो उसने इसकी सूचना सिटी थाना पुलिस को दी, सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके पर ही सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीन ऑफ क्राइम टीम के जांच अधिकारी डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि युवक के शव की हालत इतनी खराब है कि उसे पहचानना मुश्किल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।