कुरुक्षेत्र। बैन थार का चालान करते हुए थर्ड गेट चौकी से एएसआई सतीश । संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मार्केट में शुक्रवार देर शाम कुछ युवकों ने एक युवक का बोतल मारकर सिर फोड़ दिया। मारपीट करने आए युवकों ने सिर फोड़ने के बाद घायल युवक के कपड़े उतरवाए और दौड़ाकर पीटते रहे। पूरे घटनाक्रम में विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे और हमलावर कारों में फरार हो गए। इस वारदात से विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा पर फिर सवाल उठे हैं। प्रत्यक्षदर्शी छात्र के मुताबिक चार से पांच युवक घायल हुए युवक को खोजते हुए यूनिवर्सिटी मार्केट पहुंचे और मार्केट के दोनों तरफ से उसे घेर लिया। इसके बाद युवकों ने कैंटीन पर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतल उठाई और सीधे उसके सिर में मार दी। बोतल लगते ही उसके सिर से खून बहने लगा और वह जमीन पर जा गिरा। इसके बाद भी हमलावर उसके पीटते रहे और फिर कपड़े उतरवा दिए। जब वह उसकी पेंट निकालने लगे तो युवक बचाव करते हुए किसी तरह उनसे छूटकर भागने लगा तो उसके बाद रॉड से उस पर हमला करते रहे। इस बीच कुछ छात्र सुरक्षाकर्मियों को हमलावरों को रोकने के लिए कहते रहे, लेकिन सुरक्षाकर्मी रोकने की वजह दूर खड़े रहे।
विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा किया जा रहा है कि घायल व हमलावर आउट साइडर थे और दोनों के बीच कोई पुराना विवाद था। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घायल युवक भागते हुए हमलावरों को चिल्लाते हुए कहता रहा की जान से मार दो नहीं तो किसी को नहीं छोडूंगा। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। संवाद