फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व सरपंच के जेठ पर चुनावी रंजिश को लेकर हमला, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सिंघपुरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व सरपंच के जेठ पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना सदर में दर्ज शिकायत में जसविंद्र सिंह ने बताया कि गांव के सुरेंद्र पाल के साथ उनकी पंचायती चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। गत वर्ष उसके भाई की पत्नी हरजीत कौर को सर्वसम्मति से सरपंच बनाया गया था। गांव में एक गली को पक्की करने के लिए पंचायत ने गली में मिट्टी डलवाई थी। इस पर सुरेंद्र पाल ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर उनका पंचायती तौर पर राजीनामा हो गया था, मगर सुरेंद्र पाल ने कच्चे रास्ते को लेकर अदालत में केस दायर कर दिया।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले इसी कच्चे रास्ते को लेकर लवप्रीत सिंह ने विदेश से उसे मिसकाॅल दी थी। बाद में उसने लवप्रीत सिंह को व्हाट्सएप कॉल की तो उसकी गली को लेकर बहस हुई थी। तब आरोपियों ने एकजुट होकर उसकी रेकी करना शुरू कर दिया। 29 जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी बाइक पर अपनी बेटी को लेने के लिए भौर सैयदां गांव के लिए चला था। अनाज मंडी पुलिया के पास बैठे कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। जाते समय आरोपी उसके गले से सोने येन व जेब से 14,760 रुपये निकलाकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें