फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीएनबी के पूर्व मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर नीरज कुमार, उनकी पत्नी और एक महिला खरीदार पर 55.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। झांसा पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएनबी की लुखी ब्रांच के मैनेजर प्रवीण कोचर की शिकायत के अनुसार नीरज कुमार ने दो साल पहले लुखी ब्रांच में मैनेजर रहते हुए अपनी पत्नी के साथ मिलकर 2 अगस्त 2023 को 55.65 लाख रुपये का हाउसिंग लोन लिया। इस राशि से करनाल के मंगलपुर गांव में एक प्लॉट खरीदा गया जिसके दस्तावेज बैंक में गिरवी रखे गए लेकिन आरोपियों ने साजिश रचकर राजस्व रिकॉर्ड में गिरवी संपत्ति की कोई एंट्री नहीं की। सरिता ने अपनी हिस्सेदारी ट्रांसफर डीड के जरिये नीरज के नाम कर दी। इसके बाद नीरज ने 21 फरवरी को पूरी संपत्ति गैरकानूनी रूप से करनाल जिले के निसिंग की रहने वाली मीना रानी को बेच दी। इससे बैंक को 51 लाख रुपये का नुकसान हुआ जिसमें ब्याज भी जुड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें