फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra:पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा बोले; लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग, पीड़ितों को मिलना चाहिए मुआवजा

Wed, 12 Jul 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पूर्व भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि फसलें बर्बाद हो चुकी है तो रिहायशी क्षेत्रों में कई-कईं फीट तक पानी खड़ा है। लोगों की जान संकट में है। सरकार को चाहिए कि उन्हें अधिक से अधिक राहत दें और खाने-पीने की वस्तुएं पहुंचाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि बारिश का सीजन आने से पहले नदी-नाले दुरूस्त किए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कई जिलों के लोग बाढ़ की चपेट में हैं। कहीं फसलें बर्बाद है तो कहीं घरेलू सामान नष्ट हो चुका है। चारों और बर्बादी दिखाई पड़ रही है। ऐसे हालात सरकार की लापरवाही के चलते ही पैदा हुए हैं। लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सरकार पहले से सर्तक रहती तो इन हालात से बचा जा सकता था। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे आज यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि सरकार को पीड़ित लोगों को मुआवजा देना चाहिए।

विज्ञापन


छोटी नाली से लेकर नहरें तक सब अटी रही
हुड्डा ने कहा कि फसलें बर्बाद हो चुकी है तो रिहायशी क्षेत्रों में कई-कईं फीट तक पानी खड़ा है। लोगों की जान संकट में है। सरकार को चाहिए कि उन्हें अधिक से अधिक राहत दें और खाने-पीने की वस्तुएं पहुंचाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि बारिश का सीजन आने से पहले नदी-नाले दुरूस्त किए जाने चाहिए थे। छोटी नाली से लेकर नहरें तक सब अटी रही और किसी ने सुध नहीं ली। पानी निकासी की सभी व्यवस्था अवरूदद्है और समय रहते इन्हें ठीक नहीं किया जा सका। इसी वजह से ही आज  लाखों लोग मुश्किल में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई है कि वे पीड़ित लोगों को अधिक से अधिक सहायता मुहैया कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें