फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री संगमेश्वर सेवा दल इस्माइलाबाद शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। श्री संगमेश्वर सेवा दल की कार्यकारिणी के गठन के दौरान सदस्य। स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। श्री संगमेश्वर सेवा दल अरुणाय के प्रबंधक और सचिव भूषण गौतम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें श्री संगमेश्वर सेवा दल, शाखा–इस्माइलाबाद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार और सेवा कार्यों को नई गति देने पर चर्चा हुई। भूषण गौतम ने कहा कि यह संगठन सेवा, संस्कार और समर्पण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सदस्य समाज, धर्म और मानवता की सेवा के लिए कार्य करेगा। संगठन सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में भूमिका निभाएगा। नई कार्यकारिणी में राजेश कंसल और बलदेव शर्मा को संरक्षक बनाया गया। सुनील कोमल प्रधान, महक उपप्रधान, रवि दत्त (सौरव) सचिव और दर्शन काठगढ़ कैशियर बने। मनदीप बालापुर सह-कैशियर, अशोक कुमार प्रेस सचिव और मुकेश मेहता भंडार सचिव नियुक्त किए गए। भूषण गौतम ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें