लाडवा। नवनिर्वाचित टीम के साथ विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राजेंद्र सैनी। विज्ञप्ति
लाडवा। विश्व हिंदू परिषद लाडवा की एक विशेष बैठक का आयोजन स्थित अरुण शर्मा के कर्यालय पर किया गया। इसमें मुख्यातिथि जिला मंत्री राजेंद्र सैनी, सत्यप्रकाश, लाडवा नगर प्रखंड, कली राम जिला विशेष संपर्क प्रमुख, रोहतास जिला संयोजक बजरंग दल, प्रदीप सहगल व सत्य प्रकाश शर्मा रहे।
उन्होंने नगर प्रखंड की नई टीम का गठन किया जिसमें देवराज राजू को क्षेत्र नगर विश्व हिंदू परिषद का अध्यक्ष, अरुण शर्मा को उपाध्यक्ष, जितेंद्र कालिया को नगर मंत्री, राजेश शर्मा को नगर सह मंत्री, कमल किशोर को नगर संयोजक बजरंग दल, अजय पोपली को नगर सत्संग प्रमुख, शिव अरोड़ा को नगर विशेष संपर्क प्रमुख और विकास कश्यप को नगर प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया है। मुख्यातिथि ने कहा कि नई टीम विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए काम करेगी और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। वहीं नवनियुक्त प्रधान देवराज राजू ने कहा कि वे अपनी टीम के साथ नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
लाडवा। नवनिर्वाचित टीम के साथ विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राजेंद्र सैनी। विज्ञप्ति