फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: म्यूजिक कंसर्ट में विदेशी संगीतकारों ने छोड़ी छाप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुवि के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में रामनवमी पर देवम फाउंडेशन बुल्गारिया के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक कंसर्ट बरीधी ऐनसेंबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बुल्गारिया के बरीधी के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया और इटली के संगीतकारों ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
भगवान हरे राम बुल्गारिया के संगीतकार बरीधी ने इटली के महानिधि और ऑस्ट्रिया के कुशिका के साथ धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। बरीधी ने विद्यार्थियों को आत्मिक शांति के लिए दैनिक जीवन में मेडिटेशन करने पर जोर देते हुए कहा कि आंतरिक शांति से ही बाहरी शांति संभव होती है। मेडिटेशन की राह को अपनाकर जीवन के मुश्किल दौर से भी निकला जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक कंसर्ट कार्यक्रम में संगीतकारों ने अपने जीवन के पूर्व अनुभवों और वर्तमान चुनौतियों को विद्यार्थियों के समक्ष रखा और विद्यार्थियों ने पूछे गये आध्यात्मिक प्रश्नों का जवाब दिया। चिन्मय कुमार घोष के जीवन दर्शन पर वृत्तचित्र का भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्र धर्मनगरी, संगीत, योग और मेडिटेशन के लिए उत्तम स्थान है। उन्होंने संगीतकारों को अपनी यात्रा के दौरान 48 कोस दूरी पर स्थित धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्रों का भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें