फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पॉलीटेक्निक में पहली बार ईवी व्हीकल की पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऑटो, सिविल और मैकेनिकल जैसे कोर्स के बाद राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में विद्यार्थी ईवी व्हीकल की पढ़ाई करेंगे। संस्थान में आगामी नए सत्र में पहली बार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी नई ब्रांच शुरू की जाएगी। भविष्य की मांग को देखते हुए तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस ब्रांच को नया बनाया है। इस ब्रांच में 60 सीट पर दाखिला किया जाएगा। ब्रांच के शुरू होने के साथ ही संस्थान को नया स्टाफ भी मिलेगा। खास बात यह है कि इस ब्रांच को तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में ही शुरू किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश की अन्य राजकीय पॉलीटेक्निक में पर्यावरण इंजीनियरिंग ब्रांच शुरू होगी।
विज्ञापन

ब्रांच शुरू करने की मिली अनुमति, 10वीं पास ले सकेंगे दाखिला
इस नई ब्रांच में 10वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। ईवी व्हीकल की मांग लगातार बढ़ रही है। इसको देखते हुए तकनीकी शिक्षा विभाग ने यह ब्रांच शुरू की है। इस नई ब्रांच इलेक्ट्रिकल और ऑटो दोनों ब्रांच के अंतर्गत कवर किया जाएगा। यह नई ब्रांच भी तीन वर्षीय डिप्लोमा के तहत चलेगी। आने वाले नए सत्र में इस ब्रांच में दाखिले के लिए आवेदन लिए जाएंगे। पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए प्रदेशभर के विद्यार्थियों का रुझान रहता है।

संस्थान में पहले ये चल रही ब्रांच
ब्रांच सीट
आर्किटेक्चर 60
ऑटोमोबाइल 60
सिविल 120
कंप्यूटर 60
इलेक्टि्रकल 60
इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन 60
मेकेनिकल 120
प्लास्टिक 60


वर्जन
संस्थान में नए सत्र में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी की नई ब्रांच शुरू की जाएगी। इस ब्रांच को शुरू करने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग से अनुमति मिल गई है। इस नई ब्रांच में 60 सीट पर दाखिले किए जाएंगे। यह ब्रांच पहली बार शुरू की जा रही है। इसमें 10वीं में उत्तीर्ण बच्चे दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आदिश बिंदल, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, अंबाला शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें