फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या का मामला : दोस्त निकले आर्यन के हत्यारे, पीजी के कमरे में मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर के इकलौते बेटे आर्यन की हत्या करने वाले उसके तीन जिगरी दोस्त ही निकले। उन्होंने लाडवा की कृष्णा कॉलोनी में बनी पीजी के कमरे में आर्यन के सिर में गोली मारी थी। यह खुलासा पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रमोद, मौसम व काकू को हत्या करने व शस्त्र अधिनियम के तहत नामजद किया है।
विज्ञापन

शनिवार को लाडवा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने भी एकत्रित कराए। तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। हालांकि अभी आर्यन की हत्या की वजह सामने नहीं आई है, मगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गौर हो, आर्यन (21) निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी उकलाना जिला हिसार पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में बीटेक कर रहा था। वीरवार-शुक्रवार रात करीब दो बजे आर्यन के पिता विकास को उसके सड़क दुर्घटना में जख्मी होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर ही वह परिवार के साथ अस्पताल आया तो उसके बेटे आर्यन की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान आर्यन के सिर से गोली मिली तो हत्या का खुलासा हुआ था।

अस्पताल में छोड़कर फरार हुए दोस्त
आर्यन को गोली मारकर उसके दोस्त उसे लाडवा के निजी अस्पताल ले गए थे। यहां से जवाब मिलने के बाद वे उसे लेकर एलएनजेपी अस्पताल लेकर आए, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्टाफ ने पूछताछ की तो आरोपी शव को मौके पर छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


दो टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश
थाना लाडवा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद उसके दोस्त आर्यन को लेकर अस्पताल ले जाने लगे तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उनसे गोली की आवाज के बारे में पूछने लगे, जिस पर उन्होंने लोगों को टालते हुए आर्यन के सिर में बोतल लगने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें