फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं देने में संस्थाओं की मदद करेगी सरकार: संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि लॉक डाउन बढ़ने के बाद सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर सरकार व प्रशासन का सहयोग करेंगी। संकट की इस घड़ी से मिलजुल कर ही निपटा जा सकता है। वे बुधवार को आयोजित बैठक में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग और लोक डाउन का ध्यान रखते हुए सभी संस्थाओं की तरफ से एक-एक प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

खेल मंत्री संदीप सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। बेवजह घूमने वालों की सिफारिश सहन नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति ऊंचे रसूख का हवाला देता है तो पुलिस को पूरी छूट है कि उसके खिलाफ डबल कार्रवाई करें। इस दौरान एक बात का ध्यान रखा जाए कि कोई जरूरी काम से निकला व्यक्ति परेशान ना हो। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डर भी अपनी जिम्मेदारी को समझें। यदि किसी डिपो होल्डर की ऐसी शिकायत मिलती है कि वह राशन के वितरण में भेदभाव बरतते हुए अपने लोगों को राशन दे रहा है तो उसके खिलाफ जांच करवाकर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि यदि कोई समाजसेवी अपने आसपास के परिवार को अडॉप्ट करके लॉक डाउन तक उसकी मदद करना चाहता है तो अच्छी बात है, लेकिन वह इसकी सूचना प्रशासन को जरूर दे। हरे राशन कार्ड के जो लोग जरूरतमंद है उनकी पहचान करके उन्हें भी राशन उपलब्ध कराया जाए। एसडीएम सोनू राम ने बताया कि प्रशासन और रेड क्रॉस मिलकर जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से कहा कि वे खुद राशन बांटने की बजाय प्रशासन और रेड क्रॉस के जरिए सामान पहुंचाएं। कई जगह से ऐसी शिकायतें आ रही है कि एक ही जगह पर बार-बार भोजन पहुंच रहा है और कई एरिया वंचित हैं। प्रशासन ने सर्वे करवाकर लोगों की सूची तैयार कर ली है उन्होंने बताया कि कुल 204 बूथ पिहोवा क्षेत्र में है। जिसमें से 155 का सर्वे करके लिस्ट तैयार कर ली गई है। प्रशासन का आकलन है कि एक परिवार पर लॉक डाउन तक ढाई से तीन हजार तक का खर्च भोजन पहुंचाने पर होगा। इसके लिए किसान रेस्ट हाउस में भोजन संग्रहण केंद्र बनाया गया है। जहां कोई भी व्यक्ति आकर सहायता दे सकता है। पूरी सहायता का ब्यौरा रेडक्रॉस के खाता रजिस्टर में दर्ज होगा। इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति ले सकता है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए 01741-220448 नंबर जारी किया गया है । एसडीम कार्यालय के इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी मांग रख सकता है लेकिन सर्वे के बाद ही उसे राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। यदि सर्वे में बात झूठ मिली तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें