फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनुयायियों ने स्वामी ज्ञानानंद का आशीर्वाद लेकर मनाई गुरु पूर्णिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम् में बुधवार को गुरु पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजा-अर्चना कर स्वामी ज्ञानानंद से दीक्षा ग्रहण की। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा सहित अनेक श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। भजन रसिकों ने गुरु महिमा के भजन प्रस्तुत किए, जिससे श्रद्धालु भक्तिभाव से झूम उठे। पंडाल को फूलों से सजाया गया, व्यासपीठ पर ठाकुर जी की युगल जोड़ी विराजमान थी। स्वामी ज्ञानानंद ने महर्षि वेदव्यास को एक महान परंपरा बताया। वेद, पुराण, ब्रह्मसूत्र और श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान उन्हीं से प्राप्त हुआ। गुरु पूर्णिमा गुरु और ऋषि परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। महर्षि व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य वाणी गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें