फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ता पंजाब की तर्ज पर जिले में भी नशे का अड्डा

Thu, 07 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
कागज और अन्य पेज की वस्तु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उड़ता पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा में भी नशे का असर दिखाई पड़ने लगा है। जिला में नशे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला झांसा में भी देखने को मिल रहा है जहां एसवाइएल नहर के साथ ही सुरंगनुमा जगह बनाई हुई है। आस-पास के लोगों की मानें तो यह जगह नशा करने वाले लोगों के लिए अड्डा बना हुआ है, जिसका पूरे क्षेत्र में असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां विभिन्न प्रकार का नशा करने के लिए आस-पास के लोग भी एकत्रित होते है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस मामले से अभी तक बेखबर बना हुआ है। जिसका फायदा उठाते हुए नशे की गिरफ्त में आए लोग धड़ल्ले से यहां नशा करने पहुुंच रहे है। जिसके चलते क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाएं भी हो चुकी है। गांव के लोगों ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि वे पहले भी इसकी शिकायत कर चुके है पर कुछ पुलिस कर्मचारी आरोपियों को उनके नाम बता देते है जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी होती है।

ग्रामीणों की मानें तो इस सुरंगनुमा जगह के अंदर देखा जाए तो इसमें खाने पीने के सामान के अलावा शीतल पेय पदार्थों के डिब्बों सहित काफी गैस लाइटर व स्मैक पीने के लिए प्रयोग किए जाने वाले चमकीले रैपर भारी मात्रा में बिखरे पड़े है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी आसानी से यह नशा युवाओं को आसानी से मिल रहा है।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि नशा करने वाले लोगों को पकड़ा जाए और जो लोग इस सुरंग में आकर नशा सप्लाई करते है उन पर कार्रवाई करे।

पुलिस कर्मी सादी वर्दी में लगाए गए
थाना झांसा के प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि वे इस मामले पर नजर बनाए हुए है। उनकी कुछ दिन पहले ही इस थाने में तैनाती हुई है और जिस स्थान पर सुरंगनुमा जगह बनी हुई है। लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर वहां भी वे गए थे और नशे का कारोबार करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए वहां पर कुछ पुलिस कर्मचारी सादी वर्दी में लगाए गए है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें