फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्य चौक पर लगे फ्लेक्स बोर्ड बने हादसों का सबब

विज्ञापन
पिहोवा।  मुख्य चौक पर लगे फ़्लेक्स बोर्ड। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। मुख्य चौक पर लगे फ्लेक्स बोर्ड हादसों का कारण बन रहे हैं लेकिन नगर प्रशासन अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

हिंदुस्तान शिव सेना जिलाध्यक्ष जगीर सिंह मोर ने कहा कि पिहोवा के मुख्य चौक पर नेताओं और संस्थाओं के बड़े-बड़े फ्लेक्स बोर्डों ने लोगों की जान खतरे में डाल दी है।
चौक के चारों ओर लगाए गए ये होर्डिंग्स और बोर्ड इतने बड़े आकार के हैं कि दूसरी दिशा से आने वाले वाहनों का दृश्य पूरी तरह से ढक जाता है जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

हाल ही में इसी चौक पर एक गंभीर दुर्घटना में दीपक नामक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जो इस समय कुरुक्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लेक्स बोर्डों के कारण सामने से आती गाड़ियां दिखाई नहीं देतीं जिसके चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी फ्लेक्स बोर्डों को तुरंत हटवाया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के विज्ञापन लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर भारी जुर्माना लगाया जाए।

पिहोवा।  मुख्य चौक पर लगे फ़्लेक्स बोर्ड। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें