फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस को लेकर  सांस्कृतिक प्रस्तुति का अभ्यास करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 26 जनवरी को मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से आयोजित ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने पूर्वाभ्यास किया। मातृभूमि सेवा मिशन के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र भक्ति और भारतीय जीवन मूल्यों से ओतप्रोत आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों का शिक्षक समूह ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्रा ने कहा कि भारतीय गणतंत्र दिवस सभी भारतीयों के लिए बहुत ही खास अवसर होता है, क्योंकि यह दिन हमें अपने देश में स्थापित गणतंत्र और संविधान का महत्व समझाता है। अतः यह और भी आवश्यक हो जाता है कि इस विशेष दिन को हम उचित सम्मान दें और उसके साथ मिलकर मनाएं, ताकि हमारे देश की एकता और अखंडता इसी प्रकार से बनी रहे, जिस दिन देश का संविधान लागू हुआ था, उसी दिन के महत्व को समझते हुए उसी दिन को गणतंत्र दिवस कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें