फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मॉडल संस्कृति स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण किया जेईई एडवांस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंशदीप।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बिना किसी कोचिंग के ही जेईई एडवांस के परीक्षा परिणाम में पांच विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए उत्तीर्ण किया है। इन विद्यार्थियों ने आईआईटी संस्थानों में अपने प्रवेश की राह सुनिश्चित कर ली है। इन सभी विद्यार्थियों ने केवल स्कूल द्वारा प्रदान की गई शिक्षा की बदौलत ही शानदार और यादगार परीक्षा परिणाम हासिल किया है। जेईई एडवांस में छात्र सूरज, राघव, अंशदीप, शिवम अरोड़ा और छात्रा मान्या ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

जेईई एडवांस में छात्र सूरज ने 2411 रैंक, राघव ने 2902, अंशदीप ने 8100, शिवम अरोड़ा 12275 और छात्रा मान्या ने 12525 वां रैंक हासिल कर जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जेईई मेंस में भी 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसमें से पांच विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए है और विज्ञान संकाय के छात्र अशनदीप ने सबसे ज्यादा 99.70 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

विद्यालय दोहरी पारी होने से विद्यार्थियों को मिला लाभ : डॉ. सचिंद्र
प्रधानाचार्य डॉ. सचिंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में 1400 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिस कारण विभाग द्वारा विद्यालय को दोहरी पारी में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों, अभिभावकों को बधाई दी। उनका कहना है कि दोहरी पारी का नतीजा है कि विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बुलंदियां छू रहे हैं। क्योंकि स्कूल के बाद विद्यार्थी पूरा समय अपने पढ़ाई को दे पाते हैं।

कुरुक्षेत्र। अंशदीप।

कुरुक्षेत्र। अंशदीप।

कुरुक्षेत्र। अंशदीप।

कुरुक्षेत्र। अंशदीप।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें