फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैडमिंटन व ताइक्वांडो में डीएसबी स्कूल के पांच खिलाड़ी जिला प्रतियोगिता में पहुंचे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता छात्रों के साथ स्कूल के प्रिंसिपल एवं कोच। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्लॉक स्तरीय हरियाणा स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जगह बनाई है। बैडमिंटन में विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि ताइक्वांडो में भी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा आठ के मोक्ष, कक्षा नौ के दिव्यांश, कक्षा छह के राघव और कक्षा सात की अग्रिता ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। ताइक्वांडो की अंडर-14 प्रतियोगिता में कक्षा आठ के आर्यन मंधान ने स्वर्ण पदक जीतकर जिला प्रतियोगिता में स्थान बनाया। कक्षा सात के राघव ने इसी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल एन. सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें