फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच की मौत, 70 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र वासियों के लिए राहत की खबर है कि कोरोना संक्रमण के नए मामले में तेजी से गिरावट आ रही है। पिछले 10 दिनों से कोरोना का ग्राफ लगातार निचले स्तर पर पहुंच रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के नए मामले मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। बेशक सोमवार को मात्र 70 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं, लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी ओर भी गौर करना पड़ेगा कि 70 में 51 ग्रामीण हैं और 19 शहरी। स्वास्थ्य विभाग ने जिन पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है, उनमें से चार ग्रामीण शामिल है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सोमवार को महज 1342 एक्टिव केस हैं, लेकिन इनमें भी 600 से अधिक ग्रामीण ही शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छह बच्चों सहित 70 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 152 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में एक्टिव केस 1342 है। इनमें से 78 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड, 409 को अन्य निजी व सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि 885 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा का कहना है कि कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एकदम निचले स्तर पर पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना के मरीज तेजी के साथ ठीक होकर घर जा रहे है। अब तक 19513 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके है। कोरोना के मरीजों का रिकवरी आकंड़ा बढक़र 92.28 फीसदी पर पहुंच चुका है और सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.22 फीसदी तक पहुंच गई है। हालांकि कोरोना पॉजिटिव गांव जुरासी कलां निवासी 75-75 वर्षीय दो बुजुर्ग, गांव मामू माजरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव माजरी मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला और गांव अजराना कलां निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 291 तक पहुंच गया है। अब तक 21146 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और इनमें से 19513 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 341153 में से 318884 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। फिलहाल 1123 सैंपलों की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन अभियान जारी है। अभियान के तहत सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल सहित 2415 को पहली और 108 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें