जेसीबी से ऑयल और पंप चुराने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में शिव शंकर वासी गांव बाहरी ने कहा कि 23 मई रात करीब 10 बजे काम खत्म करने के बाद उसने अपनी जेसीबी को गांव में ही खड़ा किया था। सुबह जब वह मशीन के पास पहुंचा तो उसने देखा कि मशीन हाइड्रोक्लोरिक ऑयल निकला हुआ है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये थी। इसके अलावा चोर मशीन का पंप भी चुरा ले गए। उसका करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।