फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पांच की मौत, 105 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
61 ग्रामीणों सहित कुरुक्षेत्र में 105 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि एएसआई सहित पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। 13 मई को कोरोना संक्रमित होने पर एएसआई अमर सिंह को इलाज के लिए शाहाबाद के आदेश अस्पताल भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने चार अन्य मौत की पुष्टि की है। अब तक जिलेभर में 304 मरीजों की मौत हो चुकी है, लेकिन राहत वाली खबर ये है कि अब कोरोना से संक्रमित मरीज दिन प्रतिदिन भारी संख्या में रिकवरी कर रहे हैं। वीरवार को भी कुरुक्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 275 मरीजों ने एक दिन में कोरोना को मात दी है। अब तक 21395 संक्रमित मरीजों में 20168 ठीक हो चुके है, जिसकी वजह से कोरोना मरीजों की रिकवरी दर भी बढ़कर 94.27 फीसदी पर पहुंच गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि इस समय कुरुक्षेत्र में कोरोना सैंपल पॉजिटिव दर का आंकड़ा, 6.18 फीसदी पर पहुंच गया है और जिले में महज 923 मरीज ही एक्टिव है। इनमें से 34 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल, 206 मरीजों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल किया गया है, जबकि 683 को होम आइसोलेट किया गया है। वीरवार को मिलने नए 105 कोरोना संक्रमितों में से 8 मरीजों को अस्पताल और 97 को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में सुधार में बढ़ोतरी हो रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 94.27 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। बताया कि कोरोना पॉजिटिव गांव लुखी डेरा संत पुरा निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, शांति नगर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, गांव मुर्तजापुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, गांव माजरी मोहल्ला निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 347278 में से 324835 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 21395 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 20168 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 304 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण हुई एएसआई की मौत से जिला पुलिस को आज बड़ा आघात लगा है। जिला पुलिस ने अपने एक होनहार पुलिसकर्मी को खो दिया है। सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह वासी जठलाना (यमुनानगर) का वीरवार को कोरोना से निधन हो गया। अमर सिंह वर्ष 1991 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह कोर्ट परिसर कुरुक्षेत्र में नायब कोर्ट के पद पर तैनात थे। 10 मई को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अमर सिंह को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उनको 13 मई को आदेश अस्पताल शाहाबाद रेफर किया गया था, लेकिन यहां कोरोना से जंग लड़ते हुए कोरोना योद्धा का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें